SIR CHOTU RAM JAN KALYAN TRUST
QUALITY EDUCATION AT YOUR DOOR
ट्रस्ट हर प्रकार के जन कल्याण कारी कार्य व रास्ट्रीय विकास व राष्ट्र हित मे सहयोग करेगा | ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य जनता मे शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना तथा शिक्षा का प्रचार प्रसार करना एवं विद्यालयों/उच्च शिक्षा संस्थानों तकनीकी एवं इंजीनियरिंग कॉलेजों की स्थापना कर शिक्षा का प्रचार प्रसार करना, छात्र-छात्राओं को छात्रव्रत्तियाँ दिलाना तथा उनकी सुविधा हेतु पुस्तकालय, वाचनालय, छात्रावास एवं क्रीडा केन्द्र आदि की समुचित व्यवस्था करना, व निशुल्क कोचिंग क्लास लगवाना | समय समय पर शैक्षणिक प्रतियोगिता करवा कर होनहार विद्यार्थियों की खोज करना और उनको प्रोत्साहन राशि देकर उनको उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना ।जन सामान्य के कल्याण हेतु कार्य करते हुए जन समस्याओ को पत्र-पत्रिकाओ,समाचार पत्रों मे प्रकाशन कर शासन तक पहुंचाना एवं जनहित विज्ञापनो का प्रचार प्रसार एवं प्रकाशन कर नागरिकों को जनजाग्रति पैदा करना |
ट्रस्ट का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकारें, समाज कल्याण बोर्ड, कपार्ट, नावार्ड अल्पसंखयक आयोग/बोर्ड, वफ़्फ़ बोर्ड आदि के वित्तीय सहयोग से बेरोजगार निर्बल वर्ग के लोगो के उत्थान हेतु चलाई जा रही विभिन्न शिक्षण-प्रशिक्षण योजनाओं जैसे सिलाई , कड़ाई , बुनाई , हस्तशिल्पकला , वास्तुकला , दस्तकारी, दरी, कालीन, ड्राइंग, पेंटिंग कला प्रशिक्षण तथा टंकण, आशुलिपि, एवं कम्प्युटर प्रशिक्षण केन्द्रों की स्थापना कर बेरोजगार युवक-युवतियों निराश्रित एवं परित्यागिता महिलाओं व अनाथों एवं विकलांगों बच्चों को प्रशिक्षण देना तथा आंगनबाड़ी, बालवाड़ी, महिला विकास कार्यक्रम को संचालित कर पिछड़े वर्ग का उत्थान करना एवं उन्हे स्वावलंबी नागरिक बनाना|
उपरोक्त ट्रस्ट का गठन साधारण जनता के हितों व लाभ के लिए किया गया है ट्रस्ट द्वारा मुख्य रूप से शिक्षण संस्थानो का संचालन किया जाना वृद्धों,निर्बलों,असहायों,विकलांगों,परित्यक्ता,महिलाओं व अनाथ बच्चों की सहायता करना, रोगी आदि के रोग निवारण हेतु तत्परता दिखाना व भरण पोषण का खर्च वहन करना व चिकित्सालय की स्थापना करना, व ट्रस्ट सम्पत्तियों व भवनों का जीर्णोद्दार करने व निर्धन कन्याओं के विवाह आदि करवाना व यथा समय निर्धनों को दान आदि देने का कार्य ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य होगा एवं ट्रस्ट द्वारा ग्रामीण विकास हेतु ग्रामीण जनता के सभी आवश्यक सामाजिक कार्य किए जायेंगे |


